बच्ची को बचाने के दौरान कुएं में गिरे 30 से ज्यादा लोग, चार की मौत

0
311

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य अब भी जारी है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अब भी लापता हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया। वहीं, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अब तक 19 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कुएं के पानी को मशीनों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है जिसे पूरा होने में समय लगेगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। इससे पहले मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से रवाना हुई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मैंने विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को वहां पहुंचने का निर्देश दिया है। बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह कुआं लगभग 50 फीट गहरा है और उसमें पानी भी भरा है। यह घटना रात करीब नौ बजे की है। बचाए गए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी की। चौहान ने गंजबासौदा की घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी बीच, मौके पर पहुंचे विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया, मैं अभी यही कह सकता हूं कि बचाव अभियान चल रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान का दिल्ली दौरा रद्द
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज रात को दिल्ली के लिए निकलना था, लेकिन इस हादसे के चलते उन्होंने रात में विदिशा में ही रुकने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार अब मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here