प्रियंका चोपड़ा जोनस बनी मामी फिल्म समारोह की अध्यक्ष, दीपिका हुई रिप्लेस

0
269

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जियो मामी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इससे पहले दीपिका पादुकोण ने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही वजह है की प्रियंका चोपड़ा को मामी फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनने का मौका मिला। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। इसीलिए उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी को दी।

बोर्ड की ट्रस्टी ईशा अंबानी ने कहा, हमारी टीम में प्रियंका के जुड़ने से सभी काफी खुश हैं। हमें सिनेमा की ताकत को और अच्छे से मॉडिफाई करना है। मैं अपनी खास दोस्त प्रियंका का बोर्ड से जुड़ने पर स्वागत करती हूं और आशा है कि वह इसे और ऊंचाई पर लेकर जाएंगी। वह एक ग्लोबल आर्टिस्ट हैं और काफी अच्छी इंसान हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस उपाधि को हासिल करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नज़र आ रही हैं और उन्हें अपने आप पर काफी गर्व भी महसूस हो रहा हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पावरहाउस महिलाओं के साथ काम करके काफी मजा आने वाला है और वह इस फेस्टिवल को एक अलग लेवल पर लेकर जाने वाली हैं। इस फेस्टिवल ने बहुत कम समय में शॉर्ट फिल्मों को लेकर काफी अच्छे काम किए हैं।

इसके आगे उन्होंने ये भी कहा, हम अब फिल्म और मनोरंजन की दुनिया को बहुत ही अलग तरह से अनुभव कर रहे हैं। हमने सिनेमा का जो फुटप्रिंट है उसे और फैला दिया है। मैं भारतीय फिल्मों की हमेशा से बड़ी सपोर्टर रही हूं। हम आशा करते हैं कि एक स्ट्रॉन्ग प्लेटफॉर्म बनाया जाए जिसमें हम दुनिया को भारतीय सिनेमा दिखा पाएं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा के अलावा जानी मानी फिल्ममेकर अंजली मेनन और शिवेंद्र सिंह भी इसमें शामिल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here