मुंबई में इलाज के दौरान रेप पीड़िता की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

0
153

मुंबई: दिल्ली में साल 2012 में हुई निर्भया रेप कांड की तरह एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं, जहां मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल की रेप पीड़िता का इलाज राजावाड़ी अस्पताल घाटकोपर में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है। यह वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई थी। यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, वारदात का फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया। 15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here