महिलाओं व बच्चियों की अच्छी शिक्षा व जागरूकता ही उन्हें शोषण से बचा सकती है- डॉक्टर प्राची

0
316

महिलाओं व बच्चियों की अच्छी शिक्षा व जागरूकता ही उन्हें शोषण से बचा सकती है- डॉक्टर प्राची

 


खैराबाद। नगर स्थित कमाल सराय उदासीन संगत आश्रम में आज साध्वी प्राची ने महंत बजरंग दास मुनि से मुलाकात कर उनके हालचाल व स्वास्थ्य की जानकारी ली। हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा नेता व साध्वी प्राची ने कहा कि हमें अपनी मां और बहनों को जागरूक करना पड़ेगा। हमारी बच्चियां कहां जा रही हैं किसके साथ जा रही हैं जिन पर नजर रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ उन्होंने भुईया ताली तीर्थ स्थान पर पहुंच कर कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने मछरेहटा मार्ग पर स्थित शांति नगर पहुंच कर वहां के समाजसेवी अभिषेक गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता व वहां के निवासियों से मुलाकात की और लोगों की जन समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर समाजसेवी अभिषेक गुप्ता उर्फ बबलू, भाजपा नामित सदस्य बाबूराम जोशी, नामित सभासद निरंकार गुप्ता, गौरव गुप्ता,नीरज गंगवार, हिमांशु यज्ञ सैनी, नगर पालिका सभासद आलोक बाजपेई सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

आज सुबह से ही भाजपा नेता साध प्राची दीदी के आगमन को लेकर सीतापुर पुलिस प्रशासन खैराबाद कस्बे में अलर्ट मोड पर दिखाई दिया कस्बे में सुबह से ही एडिशनल एसपी सीओ सिटी ने डेरा डाल दिया।

 

दीदी प्राची का आशीर्वाद मेरे लिए सौभाग्य की बात- अभिषेक गुप्ता
खैराबाद शांति नगर में साध्वी प्राची कार्यालय   शांतिनगर के मुखिया व वरिष्ठ समाज सेवी एस डी प्रोपर्टी के ऑनर अभिषेक गुप्ता “बबलू” के कार्यालय पर आगमन हुआ जिसमें अभिषेक गुप्ता व उनके साथियों ने गर्म जोशी के साथ उनपर पुष्प वर्षा करते हुए माला व बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
ऑफिस में पधारी साध्वी प्राची ने कैनविज टाइम्स से कहा आज का आगमन सिर्फ साधारण मुलाकात का कार्यक्रम है।
हम बबलू गुप्ता क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे है हम इनके भविष्य की उत्तम प्रार्थना करते है। बबलू गुप्ता के सर् पर हाथ रख कर
 आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here