राष्ट्रीय स्तर पर लिंगानुपात में सुधार के संकेत, बाल लिंग अनुपात में गिरावट

0
396

देश में राष्ट्रीय स्तर पर लिंगानुपात में सुधार के संकेत हैं। वित्त वर्ष 2015-16 तथा 2018-19 के दौरान जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) 923 से बढ़कर 931 हो गया है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने लिंगानुपात में सुधार की जानकारी दी है।

देश में ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्रालय ने नए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 21 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एसआरबी में वृद्धि हो रही है, जबकि तीन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की तुलना में 2018-19 में यह स्थिर बना हुआ था।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में बाल लिंग अनुपात (CSR) में गिरावट देखने को मिली है। 2011 की जनगणना के मुताबिक 21 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 2001 की तुलना में सीएसआर में गिरावट दर्ज की गई है।

सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मंत्रालय देश के 405 जिलों में बहुस्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ मीडिया अभियान भी चला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here