धड़ल्ले से खुलेआम बाजारों में बिक रही है मांगुर

0
409

धड़ल्ले से खुलेआम बाजारों में बिक रही है।मांगुर

निर्मल यादव

बिसवां सीतापुर प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से खुलेआम बाजारों में बिक रही है।मांगुर मछली आप को बता दूं यह मछली मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है क्यों कि यह मछली मांसाहारी मछली होती है। यही वजह है कि सरकार ने इसके पालने और बेचने पर प्रतिबंध लगा रक्खा है।परंतु जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की हीला हवाली के चलते इस पर ध्यान नही दिया जा रहा है। और अज्ञानता के कारण लोग बड़े चाव से इसका सेवन कर रहे है।चंद पैसों के लालच में मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मत्स्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी अंजान बने हुए है।

 

जाने आखिर क्यों मांगुर मछली है प्रतिबंधित।

मनुष्य की सेहत के लिए यह मछली नुकसानदायक होती है। इसके कारण लिवर, स्कीन, किडनी तथा कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। भारत सरकार ने वर्ष 2000 में इसको प्रतिबंधित किया था। इसको पालना और बेचना प्रतिबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here