सपा के राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साइकिल यात्रा

0
169

जनपद अमरोहा की चारों तहसीलों में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के, आवाहन के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही साइकिल पर सवार होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर  के मुख्य चौराहों पर साइकिल यात्रा निकाली सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने राजभर और ओवैसी पर जमकर निशाना साधा।

 

पूरा मामला अमरोहा जिले का है जहां अमरोहा में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली सपा एमएलसी परवेज अली और सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने अपने समर्थकों को हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकाली और साइकिल यात्रा में उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अराजकता का माहौल है भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है सरकार पर निशाना साधते कहा कि आज जो राशन बट रहा है उसको भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ये दिखाने का काम कर रहे हैं जैसे वो अपने घर से राशन बाट रहे हैं। देश प्रदेश में महज इतना खराब है कि अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से लेकर आम वर्ग तक थकान महसूस कर रहा है महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि लोग बस जीवन जी तो रही हैं लेकिन घुट-घुट कर जीवन जीने को मजबूर हैं उन्होंने कहा कि इसलिए 2022 में फिर से समाजवादी की सरकार आनी है इसी के लिए हम लोग जन-जन तक जागरूकता अभियान के रूप में यह साइकिल यात्रा निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here