ठाकुरगंज पुलिस ने पकड़े महिलाओं से चेन छिनने वाले लुटेरे:- कैनविज टाइम्स

0
536

ठाकुरगंज पुलिस ने पकड़े महिलाओं से चेन छिनने वाले लुटेरे:- कैनविज टाइम्स

लखनऊ। एसएसपी लखनऊ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में ठाकुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जिसमे एसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर काम कर रही पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक़्त हाथ लगी जब
तेज़ तर्रार कहे जाने वाले इंस्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तन्हा जा रही बुज़ुर्ग व असहाय महिलाओं से चैन लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे लुटेरों के पास से 6900 रुपये व 315 बोर का तमंचा कारतूस सहित और लूट में प्रयोग हुई बाइक पुलिस ने की बरामद की है। बताया जा रहा है की दोनों अपराधी पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुके है। पकड़े गए लुटेरों की पहचान पुलिस ने पीर पक्का राजा जी पुरम तालकटोरा निवासी 29 वर्षीय आज़ाद उर्फ़ आजम पुत्र स्व: मो. शकील व एफ़ ब्लॉक भोलेनाथ मंदिर राजा जी पुरम तालकटोरा निवासी 35 वर्षीय विकास यादव पुत्र माता प्रसाद यादव के रूप में कराई है। जिसमे बताया जा रहा है कि आज़ाद उर्फ़ आजम वर्तमान समय मे थड़ी राजा जी पुरम में स्थित अपने बहनोई राजा खान के घर पर किराए पर रह रहा था। पूछताछ में इन लोगो ने बताया कि यह लोग एकान्त में जा रही कमज़ोर व असहाय महिलाओं से गले की चेन लूट कर भाग जाते थे और उसे किसी राहगीर के हाथ बेच देते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here