अयोध्या में इस बार दीपावली का रंग एक बार फिर होगा भव्य, जगमग होंगे 7.5 लाख दिये

0
268

अयोध्या: पिछले साल दिवाली के मौके पर अयोध्या में विशाल दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसकी तस्वीरों ने लोगों का मन मोह लिया था। इस साल भी राज्य सरकार उसी तैयारी में है। योगी आदित्यनाथ सरकार इस साल दीवाली पर अयोध्या में सरयू नदी घाट पर 7.5 लाख दीये जलाएगी। राज्य सरकार 2020 के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने की योजना बना रही है, जब दीपोत्सव के दौरान 5.5 लाख जलाए गए थे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, पर्यटन विभाग को आयोजन की तैयारी करने और इसके लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम के तीन परीक्षण होंगे। दीप प्रज्ज्वलन में करीब सात हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। इसे बड़े पैमाने पर संचालित किया जाएगा।

बता दें कि इस साल दिवाली का पर्व 4 नवंबर को है। दीपोत्सव का यह कार्यक्रम एक दिन पहले आयोजित किए जाने की संभावना है।पिछले साल की तरह इस साल भी इस पर्व में लोगों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के कयास लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here