शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे कष्ट

0
139

कोलकाता : शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर किसी पर टेढ़ी नजर है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं। माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष आचार्य मनीष मोहन के अनुसार आइए जानते हैं कि शनिदेव को कैसे प्रसन्न किया जाता हैं। शनिदेव की आराधना सूर्यास्त के बाद करना अधिक फलदायी माना जाता है।

* शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ की जल में अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
* शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे कष्टशनिदेव के मंत्रों का भी जाप करें।
*एक कटोरी सरसों का तेल लें। इस तेल में अपनी छवि देखें। फिर इस तेल को किसी गरीब या जरुरतमंद को दान कर दें।
*शनिवार का दिन ढलने के बाद कुष्ठ रोगियों को काले रंग का पेय पदार्थ पिलाएं। संभव हो तो उन्हें काले रंग के वस्त्र भी दान करें।
* सात प्रकार का अनाज लें। इस अनाज को अपने सिर से सात बार घुमाएं। फिर चौराहे पर रहने वाले पक्षियों के लिए यह अनाज दान कर दें। संभव हो तो यह रोजाना करें। शनिदेव की प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here