पद्म पुरस्कार-2022 के लिए आज नामित करने की अंतिम तिथि

0
176

नई दिल्ली: पद्म पुरस्कार-2022 के लिए आज के दिन नामित करने की अंतिम तिथि है। वहीं, गृह मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बुधवार को तय की गई है। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें जारी हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन के लिए अंतिर तारीख 15 सितंबर, 2021 है।”

मंत्रालय ने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल आधिकारिक पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपुल्स पद्मा” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। यहीं वजह है की उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करें जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में पहचाना जाना चाहिए।

गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी 

वहीं पोर्टल में नामांकन करने से पहले उपयुक्त व्यक्ति के सभी डीटेल शामिल होने चाहिए. उनके बारे में 800 शब्दों में लिखा होना चाहिए जिसमें उनके असाधारण उपलब्धियों/सेवा को स्पष्ट रूप से सामने लाया गया हो। नामांकन के बारे में डीटेल जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं।

स्व-नामांकन भी उपलब्ध है

बता दें, पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल घोषित किए जाने वाला भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है. ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पहला पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)। पुरस्कार गतिविधियों या विषयों के सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों को मान्यता देना चाहता है जहां सार्वजनिक सेवा भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here