उप्र ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक*

0
524

सीतापुर उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारीगण

गरीब एवं पीड़ित ब्राह्मण परिवारों के हित के लिए नई योजनाओं पर किया गया विचार

ब्यूरो रिपोर्ट – नवनीत दीक्षित[td_smart_list_end]

सीतापुर जिलाध्यक्ष आशीष तिवारी जी को उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशू शर्मा के अनुमोदन पर प्रदेश पदाधिकारियों द्रारा आज मनोनयन पत्र व उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा का झंडा देकर जिलाध्यक्ष सीतापुर मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन जिला प्रभारी नवनीत दीक्षित द्वारा किया गया। बैठक के मुख्य बिंदु गरीब वंचित एवं पीड़ित ब्राह्मणों का सर्वांगीण विकाश रहा। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मुख्य सचिव अम्बुज बाजपेयी के द्वारा जिले के गरीब असहाय की मदद का प्रण कराया गया एवं गरीब ब्राह्मण कन्याओं के पढ़ाई एवं विवाह के लिए भी सामूहिक योगदान करने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई। वही प्रदेश सचिव सौरभ शुक्ला ने कहा महासभा गरीब एवं पीड़ित ब्राह्मण परिवार के विकाश के लिए सदैव तैयार है आप सब भी आगे आकर उनकी मदद का प्रण करें इस पर सभी पदाधिकारियों द्वारा एक आवाज में समर्थन किया गया एवं सहयोग का भी प्रण किया गया। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया। सभा मे मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष किशन मिश्रा पुलकित शर्मा मंटू मिश्र संजीव मिश्र अवनीश मिश्र वरुण शुक्ल हरिओम मिश्र निखिल अवस्थी प्रवीण दिक्षित समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here