फिरोजाबाद में डेंगू व वायरल बुखार का कहर, अब तक 75 लोगों की मौत

0
290

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। जनपद फिरोजाबाद में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है। जनपद में फैली महामारी से हाहाकार मचा है। माँ बाप अपने बच्चों को लेकर हॉस्पिटल दौड़ रहे है। जिले में बुखार व डेंगू से पीड़ित लोगों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जिला अधिकारी भी अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाकर व उपचार की समीक्षा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

जिलाधिकारी चंद्र विजय हॉस्पिटल पहुंचे और ब्लड बैंक बार्ड कर निरीक्षण किया। वही प्राचार्य  डॉ संगीता अनेजा सीएमएस डॉ आलोक शर्मा के साथ बार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों की बढती संख्या देख बार्ड को बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया वायरल डेंगू में प्लेट कम होती है। ऐसी स्थिति को प्लेटो की व्यवस्था की जा रही है। प्लेट चढ़ाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया हॉस्पिटल में छः मौत हुई है। जिनमें दो अस्थमा के शिकार थे।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में गुरुवार देर शाम को तीन चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चिकित्सक गिरीश श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई, डॉक्टर सौरव एवं लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी गयी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here