टोक्यो पैरालिंपिक में एथलीट प्रवीण कुमार ने किया कमाल, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

0
212

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिक्स में एथलीट प्रवीण कुमार ने भारत को एक और मेडल दिलाया है। उन्होंने अपने मज़बूत हौसले से यह सफलता हासिल की है। दरअसल, प्रवीण कुमार ने पुरुषों के T 44 हाई जंप स्पर्धा में भारत को तीसरा मेडल दिलाया है। आपको याद दिला दे की इससे पहले निषाद कुमार और मरियप्पन इन दोनों एथलीटों ने पुरुषों के इसी कैटेगरी में सिल्वर जीता था। देखा जाए तो यह मेडल अभी तक भारत का 11वां मेडल हैं। इन सभी में से अब सिल्वर मेडल की संख्या 6 हो गयी है।

बता दें, 18 साल के भारतीय हाई जंपर प्रवीण कुमार ने 2.07 मीटर का हाई जंप लगाते हुए भारत के लिए सिल्वर जीता। ये इस भारतीय पारा एथलीट का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 2.05 मीटर जंप था। इस नए पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ प्रवीण कुमार ने नया एथियन रिकॉर्ड भी बनाया है। ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स 2.10 मीटर हाई जंप के साथ गोल्ड मेडल के दावेदार बने। वहीं प्रवीण को कड़ी चुनौती दे रहे लेपियाटो 2.04 मीटर का हाई जंप लगाकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने के हकदार बने।

प्रवीण कुमार और लेपियाटो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों ने 1.97 मीटर, 2.01 मीटर और 2.04 मीटर का मार्क आराम से हासिल कर लिया। इन दोनों के बीच टाई चल रहा था। इसके बाद 2.07 मीटर के मार्क दोनों के लिए सेट किया गया। पहले प्रयास में दोनों एथलीट इसे क्रॉस कर पाने में नाकाम रहे। लेकिन भारत के प्रवीण ने अपने दूसरे प्रयास में इसे आसानी से हासिल कर लिया. और, इस तरह सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत के लिए शुक्रवार की शुरुआत काफी शानदार रही। भारत ने इस दिन का आगाज सिल्वर मेडल जीत के साथ किया है। वहीं दूसरे खेलों में भी जीत के साथ भारतीय पारा-एथलीट मेडल की उम्मीद जगाते दिखे हैं। बैडमिंटन में पुरुषों के सिंगल्स में तरूण ढिल्लन, सुहास ने अपने अपने मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में भारत की पलक कोहली और प्रमोद भगत ने भी वर्ल्ड नंबर 3 को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा भारत तीरंदाजी के भी अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here