गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला का नाम

0
228

नई दिल्ली : अमेरिका की एक टिकटॉक स्टार ने सबसे बड़ा मुंह होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 31 साल की सामंथा 2.56 इंच तक अपना मुंह खोल सकती हैं। इनका मुंह इतना बड़ा है कि ये एक बार में पूरा बड़ा सेब मुंह में रख सकती हैं। अब सामंथा का नाम सबसे बड़ा मुंह खोने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

बता दे कि सामंथा ने बोरियत दूर करने के लिए टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाने शुरु किए थे लेकिन देखते ही देखते उनके व्यूज लाखों में पहुंच गए। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। सामंथा सबसे बड़ा मुंह खोलने वाली महिला के रूप में मशहूर हो गईं। सामंथा के टिकटक पर 17 लाख फॉलोवर्स हैं।

सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई वीडियोज पोस्ट किए हैं जिनमें वह अपने मुंह के बड़े आकार को दिखाती हुई नजर आती हैं। उनका मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है।

31 वर्षीय सामंथा के वीडियो उनके मुंह के अनोखे कारनामों की बदौलत कई बार वायरल हुए हैं। वह अपने मुंह को अविश्वसनीय रूप से 2.56 इंच तक खोल सकती हैं। अब, उन्हें दुनिया के सबसे बड़े माउथ गैप वाली महिला के खिताब के लिए चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here