मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

0
1568

मिशन शक्ति कार्यक्रम

रिपोर्ट -शांतिदीप श्रीवास्तव

बिसवां सीतपुर प्रदेश में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये 17 से 25 अक्टूबर तक “मिशन शक्ति” के रूप में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारम्भ शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शासन द्वारा किया गया।
इसी क्रम में आज स्थानीय सेंट जेवियर स्कूल बिसवां में भी मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शक्ति मिशन विशेष रूप से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये प्रारम्भ किया गया यह विशेष अभियान वासन्तिक नवरात्र अप्रैल 2021 तक चलाया जायेगा। जिसका उद्देश्य पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिये सुरक्षा का माहौल तैयार किया जाना है। महिलाओं को घर से निकलने पर डर न लगे, इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन हेतु योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू कराया जायेगा। गांवों और शहरों में बालिकाओं को शिक्षा एवं सम्मान दिलाये जाने के लिये सभी विभागों को समन्वित प्रयास करना है। शिकायतों को तत्परतापूर्वक सुनकर उस पर ससमय प्रभावी कार्यवाही करने से अनेक घटनाएं रोक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें तथा हेल्पलाईन नम्बर-1090 व 112 आदि का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। कार्य स्थलों पर भी महिलाओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न न हो यह सुनिश्चित किया जाये।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यूपी सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य महिलाओं का सम्मान करना है। जिसके अन्तर्गत नारी शक्ति व सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है इसके अलावा बीच बीच में भी पुलिस के द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाकर महिला सुरक्षा से संबंधित अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने बच्चे बच्चियों को अन्याय के खिलाफ लड़ना व बोलना सिखाएं। जिससे उनके साथ कहीं कुछ ग़लत होता है तो वो आपको बताए या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में नारी पुरुष बराबर है, नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुष से पीछे नहीं है। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चो को संस्कार दे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं किसी भी तरह की कोई समस्या हो या आपके साथ अन्याय हो तो आप अपना अभिभावक समझ कर हमे सूचित करें हम उसका निदान कराएंगे। हमें सबसे पहले परिवार के भीतर हो रहे अपराधों पर भी प्रभावी रोक लगानी है इसके लिये हमें बेटों को भी यह समझाना होगा कि जिस प्रकार हम अपनी बहन और माॅ का सम्मान करते हैं उसी प्रकार घर के बाहर भी किसी भी स्थल पर महिला या बालिका को सम्मान दें हमें अभियान को व्यापक रूप से चलाना होगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल ने उपस्थित सभी महिलाओं व पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश का विकास महिलाओं से जुड़ा है। एवं राष्ट्र के निर्माण की दृष्टि से महिला शिक्षा का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित निरीक्षक अपराध बालकृष्ण,कांस्टेबल बृजेश यादव व महिला कांस्टेबल तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here