दीपावली के दिन शाम 07 बजे तक जारी रहेंगी मेट्रो सेवाएं

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के जनसम्पर्क विभाग के द्वारा जानकारी दी गई कि दीपावली पर्व के दिन 12 नवम्बर को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06 बजे से शाम 07 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 06 बजे शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन शाम 07 बजे रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए ही होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 06 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10 बजे तक जारी रहेंगी। वहीं सूचना जारी करने के साथ ही यूपीएमआरसीएल की ओर से सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here