मशहूर इस्राइली जोड़ी विनी विकी लखनऊ के फीनिक्स प्लासिओ मॉल में मचाएंगे धूम

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। अपनी कलात्मकता के लिए मशहूर शहर-ए लखनऊ आगामी 19 फरवरी को एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार है। सम्पूर्ण विश्व को अपनी धुनों पर नाचने को मजबूर करने वाली इस्राइली जोड़ी विनी विकी 19 फरवरी को अपने सफलता से भरे 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में परफॉर्म करने एवं धुआंधार संगीत से लखनऊ वासियो को रूबरू कराने के लिए लखनऊ के फीनिक्स प्लासिओ मॉल में आ रहे हैं। प्रसिद्ध इज़राइली जोड़ी, अविरल सहाराई और मायन कदोष ही विनी विकी के नाम से मशहूर हैं। वर्तमान में उनके नाम विश्व भर में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनके पहले एल्बम फ्यूचर क्लासिक्स द ट्राइब बहुत बड़ा हिट था। इन सायट्रेंस जीनियस ने आज हमारा ईडीएम के नज़रिए को ही बदल दिया है और अब लखनऊ के लोगों के पास खुद उनके जादू को महसूस करने का मौका है। इस इवेंट को वुल्फ 777 न्यूज़ सनबर्न एरिना के साथ प्रस्तुत करता है जिसके को स्पॉन्सर लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ जिम आयरन कोर फिट, क्रोमा और टुबॉर्ग हैं। बताया कि इस इवेंट का टिकट 500 रूपये, जिसे ऑनलाइन बुकमाई शो के द्वारा बुक किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here