महाराष्ट्र सांस्कृतिक विरासत की धरती हैः आनंदीबेन पटेल

0
193

लखनऊ के कलामंडपम सभागार में हुए महाराष्ट्र दिवस समारोह में छाये मराठी संस्कृति के रंग

लखनऊ। महाराष्ट्र दिवस पर लखनऊ में महाराष्ट्र समाज की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन भातखंडे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में सोमवार को हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल थीं। समारोह की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, आवास यूपी के नितिन रमेश गोंकड़ ने की। अन्य अतिविशिष्ट अतिथियों में पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश डॉ एस. संजय तरडे, पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी राजेश डी मोदक, सीइओ लखनऊ कैंट विलास पंवान सहित अन्य अतिथि शामिल थे। समारोह में समाज की ओर से बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर राज्यपाल ने महाराष्ट्र दिवस की लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सांस्कृतिक विरासत की धरती है। यहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब आम्बेडकर, ज्योतिबा फूले से महान विभूतियों ने जन्म लिया। महाराष्ट्र प्रांत देश में उन्नति करने वालों में एक है।
समारोह में महाराष्ट्र समाज के कलाकारों ने मराठी संस्कृति के रंगों से रूबरू कराया। गीत संगीत से सजी इस शाम में लोगों ने आनंद लिया। समारोह में स्वरांजली कार्यक्रम में प्रस्तुतकर्ता मुंबई के प्रशांत कालूंदेकर गीत गाए। तबले पर लखनऊ के देवानंद पांडेय और हारमोनियम पर प्रज्योत देवास्कर ने शानदार संगत की। मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल, अध्यक्ष विवेक फडके, वरिष्ठ महामंत्री पांडुरंग राऊत, प्रवक्ता गजानन माने पाटिल, सचिव दिनेश जोशी सहित महाराष्ट्र समाज के कई प्रतिनिधि व सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here