माउंट कार्मल कॉलेज में हुआ वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। महानगर स्थित माउंट कार्मल कॉलेज में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह 2022-2023 का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की छात्राओं को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी तथा कई अन्य विशेष पुरस्कार धनराशि के रूप में दिये गये। वहीं इस मौके पर अध्यापिकाओं को भी शत प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में आईसीएससी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मेधा अग्रवाल तथा सुरभि त्रिपाठी 99 प्रतिशत को मीरा सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएससी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की मेधावी छात्रा सौम्या को विभिन्न पुरस्कारों मदर वेरोनिका अवार्ड, कुसुम श्रेष्टा मेमोरियल अवार्ड तथा द अपोस्टोलिक कार्मल सिस्क्वीसेन्टनरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सौम्या को विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त हेतु सीताराम मेमोरियल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उसे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। कामर्स में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शताक्षी पाण्डेय को सुरेंद्र प्रताप सिंह मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त शताक्षी को अर्थशास्त्र तथा अकाउंट्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्गीय शंकरलाल अजितसरिया तथा स्वर्गीय शांति देवी अजितसरिया अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। गणित में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भव्या अग्रवाल को स्वर्गीय शंकरलाल अजितसरिया अवार्ड से नवाजा गया। आईएससी में अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, हिंदी, अर्थशास्त्र तथा अकाउंटस में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अन्य छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। आईसीएससी में अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अनुष्का शर्मा, अज़का अहमद, मेधा अग्रवाल तथा सुरभि त्रिपाठी को सिस्टर जीना एसी अवार्ड तथा भूगोल, इतिहास व नागरिक शास्त्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली ऋषिता सिंह, सुरभि त्रिपाठी, ज़ैना लईक को सिस्टर बर्नाई एसी अवार्ड दिया गया। वेरोनिका विद्या विकास की छात्रा हसीना बानो को कक्षा 08 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए जोसेफ एंड रोसम्मा मेमोरियल अवार्ड दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here