यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। आजादी के 75वें अमृत वर्षगांठ पर यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश कुमार के नेतृत्व में लखनऊ क्षेत्र के परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा का मार्गदर्शन किया। आलमबाग से शुरू होकर तिरंगा यात्रा चारबाग होते हुए कैसरबाग डिपो से, क्षेत्रीय कार्यालय सप्रु मार्ग होते हुए 1090 चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के आयोजन में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर एआरएम मतीन अहमद, राजकुमार, काशी प्रसाद, रमेश सिंह बिष्ट, गोपालदयाल, आदित्य प्रकाश, यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सुभाष वर्मा, वसीम सिद्धिकी, ओम नरायन, शीतल प्रसाद, सत्य प्रकाश सोनकर, रामानन्द, आरपी सिंह, रामबालक, सुधीर, इंचार्ज राधा, मधु, रीता, जमीला, सीबा मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here