रजत कॉलेज की छात्रा रोहिता राजन सिंह ने क्वालीफाई किया नीट

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। रजत कालेज की छात्रा कुमारी रोहिता राजन सिंह ने प्रथम प्रयास में ही नीट की ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करके रजत कॉलेज का पूरे जनपद में मान बढ़ाया है। पूर्व में भी रजत बाल विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज इंदिरा नगर की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 में 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है साथ ही नीट की परीक्षा भी क्वालीफाई की है। रोहिता राजन सिंह की पूरी शिक्षा रजत कॉलेज में हुई। रोहिता प्रारंभिक शिक्षा से ही बहुत होनहार एवं मेधावी रही है। रोहिता की मेहनत एवं कर्मठशील व्यवहार को देखते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कॉलेज में जाकर बधाई दी है। रोहिता सामाजिक सेवा की भावना रखने वाली देश की बड़ी डॉक्टर बने ऐसा सभी शिक्षकों ने आशीर्वाद दिया है। रजत ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ आरजे सिंह एवं वाइस चेयरमैन पुष्प लता सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि रोहिता ने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही नीट की परीक्षा भी क्वालीफाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here