श्रीराम औद्योगिक अनाथालय परिसर में श्रद्धार्पण समारोह का आयोजन

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल विहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ समाज सेविका बिन्दू बोरा के द्वारा मंगलवार को अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय परिसर में श्रद्धार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अनाथालय के बच्चों के साथ लोगों ने समय बिताया। वही इस मौके पर मौजूद विधायक डा नीरज बोरा ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति प्रदीप शुक्ला, पार्षद रुपाली गुप्ता, कुमकुम राजपूत, अमित मौर्या, पृथ्वी गुप्ता, राघवराम तिवारी, राम किशोर लोधी, रंजीत सिंह, भाजपा के नगर महामंत्री राम औतार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, विशाल गुप्ता, राम शरण सिंह, लवकुश त्रिवेदी व राजीव मेहरोत्रा, सतीश वर्मा, आशीष गुप्ता, देश दीपक सिंह मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here