सामाजिक कार्यकर्ता राजश्री नीरज ने मनाया गणेशोत्सव, कल होगा गणपति प्रतिमा का विसर्जन  

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में गणेश उत्सव की धूम दिखाई पड़ी। हालांकि गणेश चतुर्थी आने से पहले ही बाजारो में गणेश भगवान की मूर्तियों की बिक्री को लेकर शहर भर में दुकाने सजने लगी थी। वहीं पूरे शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच में सामाजिक कार्यकर्ता राजश्री नीरज ने अपने रूद्र बिहार स्थित निज निवास में समाज की मंगल कामना हेतु गणेश उत्सव का आयोजन किया गया।

राजश्री नीरज ने अपने आवास पर गणपति की प्रतिमा की स्थापना किया। गणपति प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुँचे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजश्री नीरज ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन अपने निवास पर करती हैं। पिछले दो वर्षों से कोरोना वायरस के कारण इस आयोजन को केवल परिवारिक सदस्यों के बीच में ही किया जा रहा था लेकिन टेक्निकली की महामारी से बचाव हेतु एवं अन्य सामाजिक मंगल कामनाओं के लिए इस बार इसको भव्य स्तर पर आयोजित किया गया।

राजश्री नीरज ने बताया कि गणपति प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम 02 सितंबर को किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here