हरियाली तीज उत्सव में हरे रंग के परिधान में नजर आई महिलाए, सावन के पड़े झूले, लोकगीत गूंजे व बॉलीवुड गीतों पर डांस के साथ हुआ कैटवॉक

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

■ स्वाति सिंह ने जीता तीज क्वीन का खिताब

लखनऊ। वंडर वर्क इवेंट ने शनिवार को गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें वंडर वर्क इवेंट ने आरडब्ल्यूए में रहने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल किया। कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं तीज उत्सव के मौके पर सभी महिलाए हरे रंग के परिधान में नजर आई और ग्रुप डांस पर सभी ने अपना जलवा बिखेरा।
आयोजिका पारूल दुबे ने बताया कि तीज उत्सव कार्यक्रम में सावन के झूले पड़े, लोकगीत गूंजे, बॉलीवुड गीतों पर डांस के साथ कैटवॉक हुआ। उन्होने बताया कि महिलाओं ने हमेशा की तरह नाचते गाते तीज के इस कार्यक्रम को एक महोत्सव के रूप में बनाया। हरे रंग के परिधान, मेहंदी लगे हाथ और सोलह सिंगार कर महिलाओं ने प्रकृति के साथ उत्सव का उल्लास साझा किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में रमा अरुण त्रिवेदी रही। डॉ पूर्णिमा रुद्राक्ष, डॉ दीप्ति जैन भल्ला, पायल श्रीवास्तव और तरूणा भास्कर ने पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here