नॉन-वेज़ खाने वालो को लगेगा बड़ा झटका, इस दिन से चिकन और अंडा होगा महंगा

0
604

चिकन और अंडे खाने वाले लोगों को लिए यह खबर अहम है, क्योंकि आने वाले समय में दोनों चीज़ों के दाम बढ़ने वाले हैं। साथ ही जो लोग ज्यादा चिकन और अंडे खाते हैं, अब उनको इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल, पशुओं के प्रति क्रूरता को रोकने वाले नियमों में अब मुर्गी पालन को भी जोड़ा जाएगा, जिससे मुर्गियों के प्रति क्रूरता को रोका जा सकें। वहीं, भारतीय सरकार ने भी मुर्गी पालन को लेकर कई सारे ड्राफ्ट्स जारी किए हैं, जिसमें अब सभी स्टेकहोल्डर्स को 1 महीने में सुझाव देना होगा।

वहीं, भारतीय सरकार ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि मुर्गी पालन के नए नियम को 31 दिसंबर तक नोटिफाई करना होगा। साथ ही 1 जनवरी 2020 से मुर्गी पालन को लेकर नए नियम पूरी तरह से लागू हो जाएंगे। नए नियम के अनुसार, मुर्गी पालकों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और यह रजिस्ट्रेशन की वैधता 5 साल तक की होगी। अगर कोई मुर्गी पालक नियम का उल्लंघन करता है, तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।

लोगों को मुर्गी पालन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें उनको पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही सरकार नियम के अनुसार फार्म का समय-समय पर निरीक्षण करेगी। वहीं, सरकार ने मुर्गियों को रखने वाली जगह के लिए भी नया नियम निकाला है, अगर कोई भी व्यक्ति 6 से 8 मुर्गियां पालता है, तो उसे मुर्गियों को 550 स्कवायर सेंटीमीटर में रखना होगा। साथ ही मुर्गी पालक को मु्र्गियों के लिए डॉक्टर का इंतजाम भी करना होगा और डॉक्टर की सलाह पर ही मुर्गियों को दवा देनी होगी। मुर्गी पालक को इन सभी चीज़ों का रिकार्ड भी रखना होगा।

आपको बता दें कि भारत अंडों के उत्पादन के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश है। अगर कोई भी व्यक्ति मुर्गी पालन के नियम का उल्लंघन करता है, तो उसपर बड़ा जुर्माना लग सकता है। साथ ही नए नियम आने की वजह से मुर्गी पालन का बिजनेस महंगा हो सकता है, जिससे भविष्य में अंडो की कीमत आसमान छू सकती है। भारत हर साल करीब 880 करोड़ अंडों का उत्पाद करता है और साथ ही 42 लाख टन बॉयलर मुर्गी के मीट का भी उत्पादन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here