अंशु अवस्थी को पदोन्नत कर बनाया गया कांग्रेस डिजिटल मीडिया संयोजक

0
303

लखनऊ: कांग्रेस ने 2022 तैयारियों को लेकर संगठन विस्तार कर मीडिया विभाग में नए मीडिया संयोजक व प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। साथ ही कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नत कर जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता रहे अंशु अवस्थी को अब पदोन्नत कर डिजिटल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व उर्दू के लिए जीशान हैदर को संयोजक बनाया गया है। अब मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव और संयोजक अंशु अवस्थी, अशोक सिंह, जीशान हैदर व लल्लन कुमार के साथ मीडिया टीम काम करेगी।

कांग्रेस की मीडिया टीम को दिया गया विस्तार

जानकारी देते हुए मीडिया संयोजक/ प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया की मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर प्रदेश मुख्यालय पर 9 प्रवक्ताओं और 10 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है जो समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे।अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा अलग से 14 पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी के साथ मंडलवार प्रभारी बनाया गया है, जो अपने अपने प्रभार मंडलों में कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग को मजबूत करने का काम करेंगे। जिन नए लोगों को मीडिया टीम में जगह दी गई है उनमें संजय सिंह, पंकज तिवारी, संजीव सिंह, डॉली शर्मा, सुरहिता करीम, उषा रानी कोरी, कुलभूषण त्रिपाठी, शशि वालिया, के पी मावी, अभिमन्यु त्यागी, नूरुद्दीन, मो परवेज, आशुतोष द्विवेदी, गौरव तिवारी, शेख जकारिया, आसिफ रिजवी, श्रष्टि कश्यप, प्रदीप सिंह व अजय चन्द्र दुबे शामिल हैं। पूर्व में मीडिया पैनलिस्ट रहीं शुचि विश्वास, जावेद अहमद और विशाल राजपूत को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here