कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन को दिया विस्तार, दिनेश कुमार सिंह बने प्रदेश महासचिव

0
268

लखनऊ: कांग्रेस ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी के तहत पार्टी ने संगठन में बड़ा विस्तार किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विस्तार देते हुए उसमें 43 नए पदाधिकारी नामित किए हैं। रविवार को नामित किए गए अतिरिक्त पदाधिकारियों में तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव (संगठन), 11 महासचिव और 28 सचिव हैं। बता दे कि,अभी तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल 115 सदस्य थे। अब नए पदाधिकारियों को नामित किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कुल 158 सदस्य हो गए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्तुति पर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तीन उपाध्यक्ष बनाए हैं। उपेन्द्र सिंह, मकसूद खान व जयवंत सिंह को प्रदेश उपाध्य मनोनीत किया है। कांग्रेस ने पहली बार उत्तर प्रदेश में महासचिव संगठन का पद बनाया है। यह कुर्सी दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। पार्टी ने 11 महासचिव का पद सृजित किया है। मोहिंदर सूद वाल्मिकी, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्डू, शरद मिश्रा, जय करन नवर्मा, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, मुकुंद तिवारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन चौधरी व रंजन दुबे को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

पार्टी ने 28 कार्यकर्ताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। कमलेश रतन, प्रवीन चौधरी, लव कश्यप, सुधीर पाराशर, रिसाल अहमद, मुकेश यादव, अखिलेश शर्मा, परवेज अहमद, सचिन त्रिवेदी, कुलदीप चौधरी, बृजेश सिंह, प्रतिभा अटल पाल, रादि खशान, शैलेन्द्र शर्मा, महमूद खान, दिलीप निषाद, अमित जायसवाल, मनोज गौतम, रोहित जाखड़, कैलाश चौहान, बृजेन्द्र मिश्रा, सत्यवीर सिंह, करम चंद बिंद, अशोक विश्वकर्मा, हरदीपक निषाद, अमर सिंह जांगिड, जयंत त्यागी तथा विवेक श्रीवास्तव को पार्टी ने सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here