मशहूर शायर मुनव्वर राणा का विवादित बयान, कहा- हिंदुस्तान में तालिबान से ज्यादा क्रूरता है..

0
175

लखनऊ: जब से अफगानिस्तान में तालिबान का राज शुरू हुआ है। तब से कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इनमें कुछ लोगों की प्रतिक्रिया काफी विवादित भी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने एक बयान दिया। शायर मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान में होने वाली क्रूरता की तुलना हिंदुस्तान से कर दी है। उन्होंने कहा कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर पहले से ही है। आगे उन्होंने कहा पहले रामराज था,  लेकिन अब कामराज है। उनके इस बयान के बाद से ही वह  कई नेताओं और लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दिए हैं

शायर मुनव्वर राणा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। कुछ दिन पहले राणा ने भारत को सांप्रदायिक देश बताया था। उन्होंने कहा था  कि भारत अब धर्मनिरपेक्ष देश नहीं रहा, बल्कि ये सांप्रदायिक  देश हो गया है। यहां अब सिर्फ रात दिन राम की बात होती है, खबरों में सिर्फ राम मन्दिर होता है,  जबकि हिंदुओं को खुश  करने के लिए मुसलमानों को मारा जा रहा है।

इससे पहले मुनव्वर राणा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बने तो वह राज्य छोड़ देंगे। मान  लेंगे कि ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नही है। इसी बात  को जारी रखते हुए उन्होंने कहा था कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम दोनों एक दूसरे के खिलाफ सिर्फ दिखाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

इससे पहले मुनव्वर राणा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बने तो वह राज्य छोड़ देंगे। मान लेंगे कि ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नही है। इसी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा था कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम दोनों एक दूसरे के खिलाफ सिर्फ दिखाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह का केस

इससे पहले तालिबानी लड़ाकों की देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ तुलना करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह समेत कई धाराओं में संभल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर की गई। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संभल कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सपा सांसद डॉ. बर्क ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तुलना अफगानिस्तान में आतंक मचा रहे तालिबानी लड़ाकों से की है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

तालिबान का समर्थन करने वाले विपक्षी पार्टियों पर बरसे योगी आदित्यनाथ

इन सब बिवादित बयान के बाद आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में तालिबान का समर्थन करने वाले विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, जो लोग महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं वही लोग अब बच्चों और महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है राज्य में कुछ लोग बड़ी ही बेशर्मी से उसका समर्थन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here