नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लड़की के साथ गैंग दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार….

0
107
गोंडा : पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लड़की के साथ गैंग दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को नौकरी दिलाने हेतु बाहर ले जाने का झांसा देकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।  जिसके सम्बन्ध में पीडिंता की माँ द्वारा थाना धानेपुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में विधिक कार्यवाही की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here