20 दिन तक ऐसे रखे हरा धनिया रहेगा तरोजाता

0
181

धनिया का ज्यादातर इस्तेमाल सब्जी में स्वाद के लिए किया जाता है। अगर खाने के साथ हरे धनिये की चटनी मिल जाए तो फिर बात ही क्या है। आप किसी भी सब्जी, रायता या दूसरी डिश को धनिया पत्ती से बड़े ही सुंदर तरीके से गार्निश भी कर सकते हैं। धनिया लगभग हर रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।धनिया सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। डायजेशन के लिए हरा धनिया काफी अच्छा होता है। लेकिन धनिया को स्टोर करने की समस्या सबसे ज्यादा होती है।

सब्जी वाले से धनिया ले लेते हैं तो 1-2 दिन में सूखने लगती है।
अगर फ्रिज में रखते हैं तो उसकी पत्तियां पीली होकर सूखने लगती है। महिलाएं धनिया को लंबे समय तक रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती है। तब भी धनिया ज्यादा दिन तक नही चलता है।
तो आइए हम आपको हरा धनिया स्टोर करने का तरीका बताते हैं। अगर इस तरह से आप धनिया रखेंगे तो आपका धनिया पूरे 10 से 15 दिनों तो तरोताजा रहेगा।

ऐसे करें हरा धनिया स्टोर

अगर आपको धनिया ज्यादा दिन तक फ्रेश और खुशबूदार रखना है तो आपको इसे रखने के लिए टिशू पेपर और एयर टाइट डिब्बे का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए पहले धनिया को अच्छे से धो लें। अब किसी हवादार जगह या पंखे में धनिया का पानी सूखने तक सुखा लें। अब एक किसी टिशू या अखबार में लपेटकर एयर टाइट डिब्बे में रख दें। अब डिब्बे को फ्रिज में रख दें, इससे धनिया करीब 2 हफ्तों तक ताजा रहेगा। आप चाहें तो धनिया को प्लास्टिक बैग में भी रख सकते हैं। इस तरह रखने पर आप धनिया को 20 दिन तक फ्रेश रख सकते हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले धनिया को अच्छे से धोकर सुखाना होगा, जिससे पानी पूरी तरह से सूख जाए। तब इसे आप किसी टिशू में लपेट कर पॉलिथिन में डाल कर अच्छी तरह से बंद करके फ्रिज में रख दें। इस तरह फ्रिज में धनिया रखने से लंबे समय तक ताजा और हरा बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here