महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा हुई संपन्न:- कैनविज टाइम्स

0
592

 

 

महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा हुई संपन्न।

लखनऊ। (वहाब उद्दीन सिद्दीक़ी ) राजधानी के गोमती नगर छेत्र में समाजवादियों द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा निकाली गई यह यात्रा गोमती नगर के हुसैड़िया चौराहे से निकलकर 1090 चौराहे तक गई।

जिस में सम्मिलित सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प लिया कि वह महिलाओं की हर संभव मदद करेंगे। महिलाओं के खिलाफ होने वाले मौखिक शारीरिक मानसिक यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

साथ ही महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। आयोजक शिल्पी चौधरी व सुजीत यादव का सम्मिलित रूप से कहना था चूंकि सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और वर्तमान सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक स्वयं अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने को बाध्य हो गया है। महिलाओं की सुरक्षा की अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए डिंपल यादव के जन्मदिन पर यह संकल्प लेने का प्रयास किया है। और यह संकल्प पत्र सांसद डिंपल यादव को उनके जन्मदिन पर उपहार स्वरुप भेट कर समाजवादी समाज को एक नई दिशा देने में सहयोगी बनेंगे। सुजीत यादव ने कहा जिस प्रकार महिलाओं में बच्चियों के प्रति अपराध बढ़े हैं मौजूदा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जिस तरह से विफल है पूरे प्रदेश में भय का वातावरण है ऐसे में समाजवादी पार्टी के ऐसे प्रयास आमजन को सुरक्षा का अहसास देंगे।

इस यात्रा में प्रमुख रूप से अंजनी यादव वीर बहादुर सुमित यादव डॉ मोहम्मद फैसल तथा फैसल रहमान कंचन चौधरी डॉ देवेन्द्र यादव रोहित सिंह सुमित यादव अजय दीप आरती पाटिल अशोक प्रभात आकाश यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here