मिलिए कोलकाता के ‘किशोर कुमार’ से …

0
242

कोलकाता : यह कहानी है किशोर कुमार के एक जबरा फैन की, जो कोलकाता में चाय की दुकान चलाता है। दरअसल, बीते दिनों उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छा गया था, जिसमें वो किशोर दा का गीत ‘मैं शायर बदनाम’ गाते नजर आ रहे हैं। जब वीडियो वायरल होने के बाद उनकी कहानी दुनिया के सामने आई, तो पता चला कि वह दुकान पर चाय पीने आने वाले ग्राहकों का मनोरंजन करने के लिए किशोर दा के गीत भी गाते हैं।

चाय बेचने वाले पलटन नाग की दुकान कोलकाता की प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी और इंडियन कॉफी हाउस से तकरीबन 300 मीटर दूर है, जिसमें किशोर कुमार की बड़ी सी तस्वीर लगी है। और हां, यहां पलटन नाग कैरियोके पर उनके गीतों को गुनगुनाकर माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। उन्होंने बताया कि ‘मैं 10 साल का था तब से किशोर दा को फॉलो कर रहा हूं। मैं उनके गीतों का (कैरियोके) Karaoke पर अभ्यास करता रहा हूं। वह मेरे आदर्श हैं।’

4, अगस्त… को सदाबहार गायक किशोर कुमार का जन्मदिन था। इस खास मौके पर फैंस ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद किया था। इन्हीं में से एक फैन थे Paltan Nag, जिनकी गायकी ने सोशल मीडिया की पब्लिक का दिल जीत लिया था। इस क्लिप को म्यूजिशियन और कंपोजर जॉय सरकार ने फेसबुक पर शेयर किया था।

इस 2 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में एक चायवाले दादा किशोर कुमार की तस्वीर को निहारते हुए उनका ‘मैं शायर बदनाम…’ गीत गा रहा हैं। रिमझिम-रिमझिम बरसात भी हो रही है। लोग चाय पी रहे हैं। कई तो राहगीर तो एक जगह खड़े होकर बस गीत और मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here