मिशन 2023, आज त्रिपुरा जायेंगे अभिषेक

0
200

कोलकाता : बंगाल में भारी जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की नजर त्रिपुरा मिशन 2023 पर है। पार्टी पहले ही कह चुकी है कि त्रिपुरा में भी अब खेला होगा। त्रिपुरा में तृणमूल को मजबूत करने के लिए तृणमूल रणनीति बनाने में जुट गयी है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी आज सोमवार को त्रिपुरा जायेंगे। अभिषेक बनर्जी का त्रिपुरा में कई कार्यक्रम हैं। राज्यसभा में टीएमसी के उप नेता सुखेंदु शेखर राय ने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा में पार्टी की यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जहां बंगाली और अन्य समुदाय हमारा, हमारी नेता ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे हैं। वे बिप्लब देब नीत भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।’ टीएमसी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य सौगत राय ने दावा किया का अभिषेक का दौरा निकट भविष्य में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के दौरे से आने वाले तूफान की पूर्व चेतावनी है।

अभिषेक मंदिर में करेंगे पूजा, पार्टी नेताओं के साथ बैठक
अभिषेक बनर्जी आज दोपहर 12 बजे त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे संवाददाता सम्मेलन करेंगे। वे त्रिपुरा में जाकर क्या कहते हैं, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं।

त्रिपुरा में पहुंच चुकी है तृणमूल की टीम
अभिषेक बनर्जी के आने से पहले तृणूल ने त्रिपुरा में काम शुरू कर दिया है। तृणमूल की टीम भी वहां पहुंच चुकी है। देवांशु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्त वहां पहुंच चुके हैं। इस टीम ने त्रिपुरा में खेला होबे गीत भी गाया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री मलय घटक, ब्रात्य बसु तथा ऋतब्रत बनर्जी एक बार फिर त्रिपुरा पहुंचेंगे। इससे पहले सांसद डेरेक आेब्रायन ने कहा था कि कई नेता तृणमूल में शामिल हाेना चाहते हैं, खेल शुरू हो चुका है। अभिषेक बनर्जी के आने के बाद फैसला लिया जायेगा। गत दिन कांग्रेस के नेता तृणमूल में शामिल भी हुए।

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आईपैक टीम के 23 सदस्यों को कोरोना नियमों के तोड़ने का आरोप लगाते हुए अगरतल्ला पुलिस ने हिरासत में लिया। कई दिनों तक टीम के सदस्य होटल में ही नजरबंद रहे। अदालत से उन्हें जमानत मिलने के बाद यह टीम निकट पायी। इस घटना के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसकी निंदा है। उन्होंने टीम के लिए मंत्रियों और सांसद को त्रिपुरा भेजी। उस दौरान ही खबर थी कि शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा आयेंगे मगर बाद में कार्यक्रम में बदलाव करके सोमवार को वे त्रिपुरा सफर पर जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here