घर में जरूर लगाएं इन 7 में से कोई एक मूर्ति, बहुत फायदा होगा

0
240

आजकल घरों में देखने को मिलता है कि लोग सजावट के लिए मूर्तियां रखते हैं। ये मूर्तियां मैटल की हो सकती हैं, कांच की हो सकती हैं या फिर अन्‍य किसी मटीरियल की भी हो सकती हैं। वास्‍तु में मूर्तियां लगाने का बहुत ही खास महत्‍व बताया गया है। घर को सजाने और खूबसूरती बढ़ाने के चक्‍कर में कई बार हम लोग कुछ ऐसी मूर्तिंया लगा देते हैं जो वास्‍तु दोष पैदा करती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी 7 मूर्तियों के बारे में जिनमें से किसी एक को भी घर में लगाना वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता है।

पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी की स्‍टैच्‍यू यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। इसे आप उत्‍तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव आपके ऊपर से समाप्‍त होते हैं। अगर आप इसकी स्‍टैच्‍यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्‍थान पर तस्‍वीर भी लगा सकते हैं।

हंस को प्रेम शांति और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। हंस के जोड़े की स्‍टैच्‍यू आप अपने लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ होने के साथ ही घर में प्रेम सौहार्द्र का माहौल बना रहेगा। घर के में बत्‍तख के जोड़े की मूर्ति लगाने से पति और पत्‍नी के बीच संबंध बेहद मधुर बने रहते हैं।
कछुए का घर में होना बहुत शुभ होता है। कुछ लोग अपने अक्‍वेरियम में कछुआ डालते हैं। पौराणिक मान्‍यताओं में कछुए को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है, इस वजह से लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप जीता जागता कछुआ नहीं रख सकते हैं तो घर में उत्‍तर दिशा में कछुए की स्‍टैच्‍यू लगा सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं।

वास्‍तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्‍टैच्‍यू या फिर तस्‍वीर आप अपने बच्‍चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्‍वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

वैसे तो लोग अक्‍वेरियम अपने घर में लगवाना पसंद करते हैं और उसमें रंग-बिरंगी मछलियां रखते हैं। वास्‍तु और फेंगशुई दोनों में ही म‍छलियों को बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके लिए घर में अक्‍वेरियम लगवाना संभव न हो तो आप घर में पीतल या फिर चांदी की मछली भी रख सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ होता है। मछली को घर में पूर्व या उत्‍तर दिशा में रखें।

गाय की सेवा करना हिंदू धर्म में हर व्‍यक्ति का कर्तव्‍य माना जाता है। गांव के परिवेश से जुड़े बहुत से लोग जिनका घर बड़ा होता है गाय को पालते भी हैं, लेकिन आजकल की दिनचर्या में सबके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। इसलिए आप अपने घर में गाय की प्रतिमा को सजा सकते हैं। यह प्रतिमा पीतल की हो या सफेद पत्‍थर की तो सबसे शुभ माना जाता है। घर में गाय कर मूर्ति रखने से बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहता है और उनका मन पढ़ाई में लगता है।
वास्‍तु और फेंगशुई में ऊंट को तरक्‍की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्‍तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्‍यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here