बांग्लादेश में हिंदुओं पर 100 से अधिक कट्टरपंथियों का हमला, मंदिरों को किया क्षतिग्रस्त

0
223

ढाका : बांग्लादेश के खुलना जिले में उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम 4 मंदिरों, कुछ दुकानों और घरों पर हमला किया जिसके बाद पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, घटना शनिवार को रूपशा उपजिला के शियाली गांव में हुई। शुक्रवार की रात को गांव के हिंदू और मुस्लिम निवासियों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ था। स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के अनुसार उपद्रवियों ने सबसे पहले शियाली महाश्मशान मंदिर पर हमला किया। उन्होंने श्मशान और मंदिर में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई।

https://twitter.com/UnityCouncilBD/status/1424224346042683395?s=20

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार कट्टरपंथियों ने कई दुकानों पर भी हमला बोला। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हमलावर पड़ोसी शेखपुरा, बामनडांगा और चाडपुर इलाकों के थे। लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना के बाद से हिंदू समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस हमले की शुरुआत शुक्रवार की रात हिंदू और मुस्लिम स्थानीय लोगों के दो समूहों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को जिले के सियाली गांव में स्थानीय मस्जिद के एक मौलवी ने एक हिंदू धार्मिक जुलूस निकाले जाने का विरोध किया और लोगों को उकसाने लगा। वहीं इसके बाद कट्टरपंथियों ने शनिवार शाम को गांव के हिंदू घरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल हमले के दौरान किया था।

10 लोग गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने हिंदू मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में  10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्थानीय समुदाय के कई नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार किसी सांप्रदायिक हिंसा की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की रात छापेमारी में आरोपी शरीफुल इस्लाम, सम्राट मुल्ला, मंजुरुल आलम, शरीफुल इस्लाम शेख, राणा शेख, मोमिनुल इस्लाम, अकरम फकीर, शोहेल शेख, शमीम शेख और जमील बिस्वास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here