“यूपी में का बा”___.. नेहा सिंह राठौड़ के ससुराल बा”

0
431

__”यूपी में का बा”___..
नेहा सिंह राठौड़ के ससुराल बा”___…..✍🏻

लखनऊ: यूपी और बिहार विधानसभा चुनाव में अपने गाने के जरिए प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी हो गई है।

नेहा यूपी की बहू बनी हैं। नेहा ने 21 जून को अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी सादगी के साथ संपन्न हुई जिससे मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया।

गौरतलब है नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधानसभा में तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने बिहार में का बा और फिर यूपी में का बा गाना गाकर धूम मचा दी थी।नेहा ने अपने गानों के जरिए पहले नीतीश कुमार और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान नेहा सिंह राठौर को गाने के जरिए जवाब दिया था मैथिली ठाकुर ने जो खुद एक लोक गायिका हैं।

नेहा के का बा के जवाब में मैथिली का ई बा काफी चर्चित हुआ था।

दोनों की सुरीली जुगलबंदी मीडिया में खूब छाई रहती थी। बहरहाल नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गई है। नेहा अपनी शादी में खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई।

इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर अपनी शादी तामझाम से दूर रखना चाहती थी इसलिए शादी लखनऊ में रखी गई।

नेहा सिंह राठौर का जन्म साल 1997 में बिहार में हुआ था। वो कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली है। ‘यूपी में का बा’ से पहले नेहा ने भोजपुरी में कोरोना पर जागरूकता का एक गाना गाया गया था।

इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। नेहा भी सोसल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बता दें कि उन्हें करीब 3 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते है।

नेहा सिंह राठौर ने अपनी स्नातक की पढ़ाई यूपी के कानपुर विश्वविद्यालय से ली हैं। इसके बाद उन्होंने बीएससी में ग्रेजुएशन भी किया। नेहा सिंह राठौर ने अफने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी और बहुत कम वक्त में उन्होंने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। उनका पहला हिट गाना “रोजगर देब का करबा नाटक” है।

यूपी में का बा के इस हिट गाने में कोरोना की विभीषिका का भी जिक्र है। यूपी में का बा गाने में कोरोना का जिक्र करते हुए नेहा ने कहा कि कोरोना वाकई यूपी के लिए काफी खतरनाक साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here