आज इन इलाक़ो में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
By – wahab uddin siddiqui
लखनऊ। बिजली विभाग के तमाम इलाकों में अलग-अलग कार्यों के चलते कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ठाकुरगंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया की बुधवार 22 नवंबर 2023 को आजाद नगर उपकेंद्र में 11KV ब्रेकर व बस कपलर को परिवर्तित करने का कार्य प्रस्तावित है जिस वजह से 33/11KV आजाद नगर उपकेंद्र से संबंधित तीन पोषक बरौरा गांव, अंबरगंज, समनान गार्डन से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति आंशिक व पूर्ण रूप से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते है। इसी तरह से 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र विधानसभा मार्ग उपकेंद्र पर पतंग रोधी जाल (NET) लगाने एवम 33 केवी के समस्त आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जाना है। जिस कारण दिनांक 22/11/2023 को समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपकेंद्र से पोषित समस्त क्षेत्र जैसे शिवाजी मार्ग, लाटूस रोड, मकबूलगंज , सुंदरबाग, फूलबाग, नजरबाग, मॉडल हाउस, नया गांव, कैंट रोड, बर्लिंगटन और आसपास की क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।