ब्रेकिंग: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

0
135

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने कैबिनेट का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर आज शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधायक अपना नया नेता चुन सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह की आज कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के साथ फोन पर बात हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here