कौन थे सैम मानेकशॉ, जिन्होंने Indira Gandhi से कहा था ‘I Am Always Ready Sweety’

0
297

देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बॉयोपिक ‘सैम’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक सामने आने के एक बाद इस बात पर मुहर लग गई है कि सैम मानेकशॉ का किरदार ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के स्टार विकी कौशल निभाने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद शानदार है। विकी कौशल इसमें हूबहू मार्शल सैम जैसे दिख रहे हैं।

फिल्म का फर्स्ट लुक आज जारी करने के पीछे एक वजह ये भी है कि आज ही के दिन मार्शल सैम इस दुनिया से रुख़सत हो गए थे। भारतीय सेना में मार्शल सैम को उनकी दिलेरी, बेबाकी, हाजिर जवाबी और मज़ाकिया अंदाज के लिए जाना जाता था। सैम ही वो आर्मी अफ्सर थे जिनके नेतृत्व में 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता था।

सैम एक ऐसे आर्मी अफसर थो जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने भी नहीं डरते थे। सैम की पुणयतिथी के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जो आपको नहीं पता होंगी :

कौन हैं सैम मानकेशॉ
सैम मानेकशॉ का पूरा नाम था होरमुजजी फ्रामदी जमशेदजी मानेकशॉ। सैम का जन्म तीन अप्रैल 1914 को अमृतसर के पारसी परिवार में हुआ था। बचपन से ही वो काफी निडर और बहादुर थे। उनके दिलेरी की वजह से ही लोग उन्हें सैम बहादुर के नाम से बुलाया करते थे। सैम भारतीय सेना के पहले ऐसे जनरल बने जिनको प्रमोट कर फील्ड मार्शल की रैंक दे दी गई थी।

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में दिलाई जीत
1971 के भारत-पाकिस्तान जंग में सैम की मुख्य भूमिक रही थी। उन्हीं के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। कहा जाता है कि सेम, तत्कालीन प्रधानमंत्री से बिल्कुल नहीं डरते थे, वो इंदिरा गांधी को मैडम नहीं बल्कि प्रधानमंत्री बुलाते थे। वो इतनी बेबाकी से इंदिरा गांधी को जवाब देते थे कि हर कोई देखता रह जाता था।

इंदिरा गांधी को कह दिया था, ‘I Am Always Ready Sweety’
कहा जाता है, 1971 की जंग से पहले जब इंदिरा गांधी ने उन्हें युद्ध के लिए कहा था तो उन्होंने इंदिरा गांधी का विरोध किया था और जंग के लिए मना कर दिया था। साथ ही जंग के लिए टाइम मांगा था। हालांकि साल 1971 की जंग उनके नेतृत्व में ही जीती गई थी। उस वक्त जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सैम मानेकशॉ से पूछा था कि क्या लड़ाई की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं? इस पर मानेकशॉ ने तपाक से कहा था ‘I am always ready Sweety’। उस दौर में जब इंदिरा गांधी से लोग खौफ खाते थे तब सैम इंदिरा को बड़ी बेबाकी से जवाब देते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here