विवेक का हुआ अंतिम संस्कार, सीएम से मिलने और एक करोड़ मुआवजा पर अड़ी पत्नी

0
14750

लखनऊ –  लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर का आज अंतिम संस्कार किया गया। लखनऊ में जिस जगह विवेक का अंतिम संस्कार हुआ वहां पर राज्य सरकार के मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन भी पहुंचे। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों को विवेक तिवारी के परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। हालांकि बृजेश पाठक ने विवेक तिवारी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

वहीं विवेक तिवारी की पत्नी लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बात कर रहीं हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वो उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाएंगे। बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार के 25 लाख के मुआवजे के एलान पर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि 25 लाख मुआवजा कम है। हमें 1 करोड़ मुआवजा चाहिए। कल्पना ने कहा कि परिवार में कमाने वाले विवेक इकलौते थे। मुझे बच्चों के भविष्य की चिंता हो रही है।

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने भी दी सिपाहियों के खिलाफ तहरीर

एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की शुक्रवार देर रात हत्या के मामले में अब उनकी पत्नी ने भी तहरीर दी है। इससे पहले विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी सना खान की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई थी। पुलिस की गोली लगने के कारण मौत का शिकार हुए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की तरफ से आज गोमतीनगर थाना में पति की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here