महिलाओं की सखी बनी अंतरा केयर लाइन

0
1064

महिलाओं की सखी बनी अंतरा

– टोलफ्री नंबर 1800-103-3044 पर फोन कर दूर करें परिवार नियोजन की दुविधा
– विश्व गर्भनिरोधिक दिवस (26 सितंबर) पर विशेष

नवनीत दीक्षित

सीतापुर, 25 सितंबर। परिवार कल्याण कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन के विभिन्न स्थायी और अस्थायी साधनों को मुहैया करा रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2017 में महिलाओं के लिए त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की शुरूआत की थी। अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते है, जिसे वह किसी से भी पूछने में हिचकिचाती है। महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा केयर लाइन नंबर 1800-103-3044 जारी किया है। यह नंबर महिलाओं की सखी की तरह काम कर रहा है। इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर कोई भी महिला अनचाहे गर्भ से जुड़ी दुविधा दूर कर सकती है । साथ ही घर बैठे परिवार नियोजन के साधनों और तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन के बारे में जानकारी पा सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं इस नंबर पर अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं के उत्तर आसानी से पा सकती है।
इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके महिलाएं परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारियां, गर्भ धारण की करने का सही समय, एक बच्चे के बाद दूसरे में बच्चे के जन्म में कितना अंतर होना चाहिए और गर्भ धारण करते समय किस प्रकार का पोषण लेना चाहिए जिससे बच्चे को कुपोषण से बचाया जा सके, जैसे सवालों के उत्तर पा सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं अंतरा के अलावा दूसरे अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों, उनके साइड इफेक्ट्स के भी बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगवाने के बाद महिलाएं इस टोल फ्री नंबर पर अपना पंजीकरण भी करा सकती हैं।

इस तरह से कराएं पंजीकरण —

अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाते ही लाभार्थी महिला टोल फ्री नंबर 1800-103-3044 पर फोन कर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। जिसके बाद संबंधित महिला को समय-समय पर इंजेक्शन संबंधी परामर्श की सुविधा दी जाती है। इस नंबर पर सुबह आठ बजे से लेकर रात के नौ बजे तक बात की जा सकती है। यहां पर दी जाने वाली सभी जानकारियां गुप्त रखी जाती हैं।
अंतरा महिलाओं के लिए सुरक्षित विकल्प —

एसीएमओ और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन तीन माह (तिमाही) में लगने वाला इंजेक्शन है। यह इंजेक्शन जिला महिला अस्पताल, सीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नि:शुल्क लगाया जाता है। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिलता है।
पहली बार इंजेक्शन लगवाने पर रखे ख्याल —
– नियमित मासिक धर्म के पहले से सात दिन के अंदर।
– प्रसव के छह सप्ताह (डेढ़ माह) बाद।
– जहां पर इंजेक्शन लगा है वहा पर मालिश अथवा सिकाईं न करें।
– इंजेक्शन लगवाने के बाद 10 से 15 मिनट तक अस्पताल में ही रूकें।
– अंतरा कार्ड पर दी गई तारीख पर ही इंजेक्शन लगवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here