फैजुल्लागंज में आंखो की चेकअप के लगा निशुल्क आई चेकअप कैंप

धीरेन्द्र मिश्रा कैनविज टाइम्स

लखनऊ। फैजुल्लागंज के श्याम बिहार कालोनी में भाजपा नेत्री गुड़िया निगम ने आई क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार को आंखो की चेकअप के लिए क्षेत्रवासियो के लिए एक निशुल्क कैंप लगवाया। जिसमें इस कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगो ने आंखो का चेकअप कराया। गुड़िया निगम ने बताया कि इस आई चेकअप कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरो के द्वारा आंखो का चेकअप किया गया। जिसमें इस मौके पर विशेषज्ञ डाॅ अगम व डॉक्टर कुमारी नुसरा मौजूद रही। बतातें है कि गुड़िया निगम पिछले काफी समय से समाज सेवा में सक्रीय है और वह निरन्तर जरूरमंदो की मदद भी करती रहती है। जिसको लेकर वह निरन्तर जनहित से जुड़े कार्य करती रहती है। इस मौके पर आई क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की टीम के साथ गुड़िया निगम, एडवोकेट योगेन्द्र त्रिपाठी, संदीप अवस्थी, किशोर प्रजापति, नैमिष शर्मा, मनोज बाजपेई, रागिनी यादव, प्रेम शंकर तिवारी, दीपक निगम, आलोक निगम व महेश निगम मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here