अभिषेक ने दी चुनौती, कहा- 2023 में बदल जाएगी त्रिपुरा की सरकार

0
193

कोलकाता: बंगाल में जीत के बाद अब तृणमूल कांग्रेस की नजर त्रिपुरा पर है। 2023 में चुनाव होना है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी, जिन्होंने सोमवार को त्रिपुरा का दौरा किया, वहां भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि त्रिपुरा में सरकार 2023 में बदल जाएगी। आज की लिख लीजिए। तृणमूल ने एक बार त्रिपुरा में प्रवेश किया है। अगले डेढ़ साल में यहां गणतंत्र और विकास की सरकार बनेगी। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर उनमें ऐसा करने की हिम्मत है तो उन्हें रोकें, लेकिन त्रिपुरा के लोगों के लिए वे हर महीने वहां जाएंगे। वे वहां 8-10 दिन के अंतराल में जाएंगे। इस दिन उन्होंने त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, मुझे बार – बार रोकने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा नहीं कर पाये। हमलोग लोहा की तरह हैं। जितना तपाओगे उतना ही शक्त होगा। लाठी, रड से डरने वाले नहीं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा खुद को हिन्दु का वाहक कहती है और मुझे मंदिर जाने से रोका गया। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद बंगाल की तरह ही वहां के लोगों को भी हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जायेगी। दुआरे सरकार अन्य जनहित योजनाओं का लाभ उन्हें लाभ मिलेगा।
भाजपा की सारी कोशिशें व्यर्थ गयी
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पार्टी कर्मियों से उनकी गाड़ी पर हमला करवाने से लेकर विद्यार्थियों से विक्षोप करवाने की कोशिश की गयी। भाजपा की यह सारी कोशिशें व्यर्थ गयी। हालांकि सुरक्षाकर्मी को चोटें लगी है।
15 दिनों में त्रिपुरा में तैयार होगा तृणमूल का संगठन
संवाददाता सम्मेलन में अभिषेक ने कहा कि अगले 15 दिनों में त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस का संगठन तैयार होगा। वे खुद त्रिपुरा में कर्मकर्ताओं के नामों की घोषणा करेंगे। महीनेभर में ही उत्तर पूर्व इस राज्य में 3,323 बूथों पर पूर्णांग कमेटी तैयार कर ली जायेगी।
माकपा, कांग्रेस कर्मियों काे दिया संदेेश
उन्होंने माकपा, कांग्रेस कर्मियों को संदेश देेते हुए कहा कि वाम कांग्रेस के जितने कर्मी भाजपा के विरोध में लड़ाई के लिए प्लेटफार्म खोज रहे हैं, वे हमारे साथ आयें। हालाकि माकपा के साथ किसी तरह की गठबंधन की बात उन्होंने नहीं कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here