दुनिया भर के पर्यटक उप्र का रुख कर रहे हैं : रीता बहुगुणा जोशी

0
401

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है और यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में पर्यटन का माहौल भी बदला है। दुनिया भर के पर्यटक आज उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में हुए कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यह बातें कहीं। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, “विश्व में हमारी सरकार ने डंका बजाया है, जिससे हमारे पर्यटन को बढ़ावा मिला है।“

पर्यटन मंत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अपना काम और बेहतर करना चाहता है। इसके लिए रूटीन से निकलने की आवश्यकता होती है। हम दिनभर चकरी की तरह घूमते रहते हैं, सभी व्यक्ति अपना काम करते रहते हैं, लेकिन जब कभी पूरा परिवार तैयार होकर एक बैग लेकर निकलता है तो अपनी उम्र 3 साल बढ़ा कर वापस लौटता है।“
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि जब से पर्यटन का डिजिटाइजेशन हुआ है, उसका फायदा आम जनता को भी मिलने लगा है। राश्ट्र में पर्यटन बढ़ रहा है।

जोशी ने कहा, “हम आखिर क्यों कहते हैं कि ’यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा।’ केवल समुद्र को छोड़ दीजिए तो उत्तर प्रदेश में सब कुछ है।“ उन्होंने पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार जहां 70 करोड़ का बजट देती थी, वहीं योगी सरकार ने अब तक 700 करोड़ रुपए का बजट पर्यटन को दिया, जो सबसे अधिक है।
रीता जोशी ने कहा, “कुंभ का प्रचार हो रहा हैश जिस तरीके से हम व्यवस्थाएं कर रहे हैं, एक भव्य कुंभ का आयोजन होगा। सभी व्यवस्थाएं पर्यटन विभाग कर रहा है। आम आदमी को भी फेसबुक और सोशल साइटों पर पर्यटन विभाग के लिंक और उत्तर प्रदेश की खूबसूरती दिखाने का प्रयास करना चाहिए।“

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here