अब सब्जियों के दाम सेंचुरी व हाफ सेंचुरी पर, फलों के दाम सब्र से बाहर

0
183

डिजिटल डेस्क : पेट्रोल – डीजल शतक लगाने के बाद अब सब्जियों के दाम सेंचुरी व हाफ सेंचुरी पर पहुंच गयी है। फलों के दाम तो आसमान छू रहे हैं। जिस तेजी से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं उससे मध्यवर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है।आम आदमी के लिए फल सब्जी खरीदना अब मुश्किल हो रहा है। पिछले दस दिनों सब्जियों के दाम 40 से 50 रु. प्रति किलों तक बढ़ गये हैं। एक महीने में कई सब्जियों के दाम 4 से 5 बार बढ़ गये हैं। बैंगन की कीमत 100 रु. तक पहुंच गयी है। वही सेव की कीमत 200 पार कर चुकी है। अच्छी क्वालिटी के सेव की कीमत 250 रु. प्रति किलो ग्राम में बिक रही है। नारंगी, संतरा, पपीता सभी के दाम में इन दिनों इजाफा हुआ है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम
तूफान यास और हाल ही में हुई भारी बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में असामान्य वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप परिवहन की लागत बढ़ गई है। ऐसे में जिलों से शहर तक आते आते दाम में काफी इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि कुछ लोग जानबुझकर भी जरूरत से अधिक दाम वसूल रहे हैं। बाजार कमिटियों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में कमी होने से और और लोकल ट्रेन चलने से राहत मिलेगी। टास्क फोर्स के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने कहा कि पिछले दस दिनों में हरी सब्जियों के दाम में 50 % तक इजाफा हुआ है। इसका मूल कारण यह है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि होने से प्राइवेट वाहन से सब्जियों का लाना महंगा पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण भी सब्जियों का नुकसान भी हुआ है।

विक्रेताओं की बड़ी परेशानियां
* विक्रेताओं के अनुसार लोकल ट्रेन बंद होने से जिलों से जिसवाहन से सब्जियां लायी जा रही है उसके कारण भी हमारा भारी नुकसान हो रहा है। निजी वाहनवाले किराया दोगुने से भी ज्यादा वसूल रहे हैं।
* जो पहले एक हजार में किराये में काम हो जाता था अभी 4 हजार रु. तक लग रहे हैं।
* स्पेशल ट्रेन में वेंडर कंपार्टमेंट नहीं है। ऐसे में टाटा 407 व अन्य वाहन से सब्जियों को लाना पड़ रहा है।

एक नजर सब्जियों के दामों पर (दाम प्रति किलों में)
बैंगन – 100 रु. (करीब 10 दिनों पहले 40 – 50 रु.)
मिर्च – 100 रु. ( 50 – 60 रु.)
पटल – 50 रु. (​25 रु.)
भिंडी – 60 रु. (​25 रु.)
झींगा – 60 रु. (​25 रु.)
गाजर – 60 रु. (​30 रु.)
कैप्सीकम 60 रु. (​40 रु.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here