धनतेरस पर एलडीए कर्मचारियों को मिला विनियमित व पदोन्नति का तोहफा

0
52

धनतेरस पर एलडीए कर्मचारियों को मिला विनियमित व पदोन्नति का तोहफा

By – wahab uddin siddiqui

लखनऊ। एलडीए वीसी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को धनतेरस के दिन 20 कर्मचारियों का विनियमितीकरण व 18 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, मुख्य अभियंता एके सिंह, मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, समस्त जोनल अधिकारियों, उप सचिव, अनु सचिव, अनुभाग अधिकारियों, अभियंताओं व कर्मचारियों के साथ मिलन समारोह आयोजित करके सभी को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों के हित में लिये गये निर्णयों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष विनोदिनी मिश्रा व महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित ने उपाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर किसी न किसी जरूरतमंद के साथ त्योहार की खुशियां जरूर बांटे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मिठाई- टॉफी, कॉपी, पेन्सिल, कलर किट आदि वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट करें। इससे आप सभी को भी उल्लास होगा और दीपावली के पर्व का आनंद दोगुना हो जाएगा। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर राम नरेश रामू लाल, अजय कुमार सिंह, हरिराम, रेखा. विनोद कुमार को चौकीदार पद एवं त्रिपुरारी नाथ पाण्डेय, मधूराम यादव, दिनेश कुमार, अशोक कुमार यादव, हरि प्रसाद पुत्तीलाल, राम प्रताप राम सरन, गंगाराम मनोहर लाल. श्रवण कुमार, सोहन कुमार व मुकेश त्रिपाठी को अनुचर पद पर विनियिमत किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ लिपिक शशिकान्त पाण्डेय को प्रधान लिपिक, ट्रेसर के पद पर कार्यरत माया देवी व मुकेश वर्मा को मानचित्रकार, कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रीता सिंह, उर्मिला वर्मा, शबनम कलीम, बीना कपूर, हेमलता श्रीवास्तव, इशरार अहमद, अजय कुमार सिंह, राधा जायसवाल, हसन जरार नकवी, परदेशी सिंह, प्रहलाद कुमार निगम व अजय वीर सिंह को वरिष्ठ लिपिक तथा माली के पद पर कार्यरत कल्लू यादव, मो. शमीम व भोला नाथ को प्रधान माली के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। इन सभी कर्मचारियों को उपाध्यक्ष द्वारा आदेश पत्र वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी गयीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here