केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया आरोग्य धारा 2.0 की शुरुआत

0
495

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आरोग्य धारा 2.0 की शुरुआत की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रामधनी से बातचीत की। रामधानी 2 करोड़वें लाभार्थी हैं। इस दौरान मनसुख मांडविया को इनके तजुर्बे के बारे में जानकारी हुई।
बता दें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकरण के तरफ से आयोजित समारोह में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने भारत PMJAY अभियान में मौजूद सभी सदस्यों को बधाई दी। वैसे तो आयुष्मान भारत PMJAY ने 2 करोड़ को मुफ्त उपचार देने का लक्ष्य पूरा किया।
हमें मिली जानकारी के मुताबिक NHA के डिप्टी CEO विपुल अग्रवाल ने स्वास्थ्य योजना PMJAY के विकास के आंकड़ों को साझा किया। NHA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.एस.शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत को स्वस्थ भारत बनाने के सपने को मिलकर साकार करने और जल्द ही मुफ्त उपचार के आंकड़े को 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here